Home News UGC ने यूनिवर्सिटी को मई में होने वाली परीक्षाएं टालने के दिए निर्देश-

UGC ने यूनिवर्सिटी को मई में होने वाली परीक्षाएं टालने के दिए निर्देश-

by marmikdhara
0 comment

यूनिवर्सिटी ग्राटंस कमीशन(UGC) ने सभी यूनिवर्सिटी को मई में होने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है। यूजीसी ने कहा कि यूनिवर्सिटी मई में ऑफलाइन परीक्षा ना कराएं और स्थानीय परिस्थितियों की समीक्षा के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का फैसला लें। आयोग ने इस बारे में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे जरूरी है।
इस संबंध में यूजीसी ने लिखे पत्र में कहा गया कि कोरोना के कारण बने मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए यह अनुरोध किया जाता है कि उच्च शिक्षा संस्थान मई के दौरान ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए कैंपस में होने वाली फिजिकल भीड़ से बचने के लिए रोक दें। और छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत दे सकती है।
इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों को मई में ऑफलाइन परीक्षा स्थगित करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि इन परीक्षाओं के लिए जून 2021 के पहले हफ्ते में फैसले की फिर से समीक्षा की जाएगी।
एग्जाम को लेकर एजुकेशन मिनिस्ट्री के निर्देशन सिर्फ सेंट्रल फंडेड इंस्टीट्यूशन के लिए थे। हालांकि अब यूजीसी की एडवाइजरी उन सभी यूनिवर्सिटी पर भी लागू होगी जो राज्य संचालित और निजी विश्वविद्यालय सहित उनके अंदर आते हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews