सिरोही जिले की स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में शिवगढ़ में शराबी पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद पुलिस शराबी पिता की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक शेरगढ़ निवासी भानाराम रेबारी पुत्र रामजी रेबारी सोमवार सुबह शराब पीकर घर आया। इस पर बेटे भरत रेबारी ने उसे टोका। इस बात पर गुस्साए भानाराम ने पास ही में पड़ी कुल्हाड़ी से भरत के पेट के नीचे के हिस्से पर एक के बाद एक कई वार किए। भरत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद भानाराम मौके से फरार हो गया।
वारदात की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी छगनलाल डांगी, पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी किशोर सिंह चौहान, रोहिड़ा थाना प्रभारी हडवंत सिंह भाटी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार भानाराम शराब का आदी है। शराब पीने की बात को लेकर अक्सर बाप बेटे में तकरार होती रहती थी । इसी बात को लेकर भानाराम नाराज था। सोमवार सुबह जब भानाराम शराब पीकर आया तो, भरत में फिर अपने पिता को शराब पीकर आने को लेकर कुछ कहा। इसके बाद भानाराम ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)