Home Uncategorized जी 23 सम्मेलन में कांग्रेस के नेता कांग्रेस की कमजोरी के बारे में खुलकर बोले।

जी 23 सम्मेलन में कांग्रेस के नेता कांग्रेस की कमजोरी के बारे में खुलकर बोले।

by marmikdhara
0 comment

जम्मू, राज्य सभा के कार्यकाल से सेवा मुक्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को जम्मू पहुंचे थे। वही आज शनिवार को जम्मू संभाग के सैनिक कॉलोनी स्थित फॉर्म में शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें गुलाम नबी ने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर या फिर लद्दाख हम सभी धर्मों, लोगों और जातियों का एक ही तरह से सम्मान करते हैं। यही हमारी ताकत है और इसे हमेशा ऐसे ही जारी रखा जाएगा। आजाद ने कहा कि राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए हमारी संसद के अंदर और बाहर लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा से रिटायर हुआ हूं, राजनीति से नहीं। इसके साथ ही में संसद से पहली बार रिटायर नहीं हुआ हूं।
शांति सम्मेलन में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि लोग कहते हैं जी-23 पर मेरा मानना है कि गांधी-23 है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी विश्वास, संकल्प और सोच के साथ ही इस देश का कानून और संविधान बना है।इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।
इसके बाद कार्यक्रम में कपिल सिब्बल ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सच यह है कि हम कांग्रेस पार्टी को कमजोर होते देख रहे हैं। यही वजह है कि आज हम यहां इकट्ठा हुए हैं। हमारा उद्देश्य एक साथ होकर पार्टी को मजबूत करना है।
गुलाम नबी आजाद के अनुभव और भूमिका पर सिब्बल ने कहा कि उन्हें उस इंजीनियर के रूप में जाना जाता है जो कि विमान उड़ाने के साथ ही खराबी का पता लगाने और उसकी मरम्मत करने में साथ देता है। सिब्बल ने कहा कि आजाद ऐसे नेता है जो हर राज्य के हर जिले में कांग्रेस की जमीनी हकीकत जानते हैं। आजाद को दोबारा राजसभा ना भेजे जाने के फैसले पर सवाल उठाया।कहां कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस उनके अनुभव का उपयोग क्यों नहीं कर रही है?
इसके बाद वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राज्य सभा में जम्मू कश्मीर के प्रतिनिधित्व पर बोलते हुए कहा कि 1950 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब संसद के उच्च सदन में केंद्र शासित प्रदेश का कोई प्रतिनिधि नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में कांग्रेस कमजोर हुई है। हमारी आवाज पार्टी के उज्जवल सियासी भविष्य के लिए है। नई पीढ़ी को पार्टी से जुड़ना चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमने पार्टी के अच्छे दिन देखे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर हम पार्टी को कमजोर होते हुए नहीं देखना चाहते।
उन्होंने कहा कि हम गुलाम नबी के साथ हैं। कांग्रेस हमारी पहचान है। हम कांग्रेस की ताकत और एकता में विश्वास रखते हैं। आज हम जहां हैं, यहां तक पहुंचने के लिए हम सभी ने बहुत लंबी दूरी तय की है। व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई भी खिड़की से नहीं आया है। हम सभी दरवाजे से चले हैं। हम छात्रों और युवाओं आंदोलन के माध्यम से यहां तक आए हैं।
राज सभा से सेवानिवृत्त गुलाब नबी आजाद के साथ पार्टी की ओर से किए गए व्यवहार से भी जी-23 से जुड़े लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि इतने वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद भी कांग्रेस हाईकमान ने दोबारा उन्हें मौका नहीं दिया। प्रधानमंत्री तक ने उन्हें सम्मान दिया लेकिन अपनी पार्टी में कोई सम्मान नहीं दिया। रॉबर्ट वाड्रा का केस लड़ रहे वकील को राज्य सभा का सदस्य बना दिया गया। मलिकार्जुन खडगे कुर्रा सभा में विपक्ष का नेता जी-23के वरिष्ठ सदस्यों की अनदेखी करते हुए बना दिया गया।
इससे पहले आजाद शुक्रवार को शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। इस दौरान आजाद ने कहा कि वह 42 साल तक पार्टी में कई अहम पदों पर रहे और 18-18 घंटे तक काम किया। सोनिया गांधी से मुझे फिर से महासचिव नाम बनाने को कहा था। उन्होंने पूर्व सांसद मदनलाल और मोहम्मद शरीफ नियाज को याद किया।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews