155
- हर साल की तरह होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में नहीं होगा इस बार कर्मचारी – अफसरों का सम्मान, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम भी नहीं होंगे।
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली पाबंदी लागू रहेगी, लेकिन कोरोना के कारण गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम छोटा किया गया।
- समारोह में नो मास्क-नो एंट्री के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की भी करनी होगी पालना।
कोरोनावायरस के खतरे के कारण इस बार राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कर्मचारियों, अफसरों का सम्मान नहीं होगा। इस बार उत्कृष्ट काम करने वाले राज्य के कर्मचारियों, अफसरों और सामाजिक क्षेत्र के लोगों को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित नहीं किया जाएगा। कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी किसी को भी सम्मानित नहीं किया गया था।
समारोह में उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारी अफसरों का सम्मान नहीं करने के कारण इस बार विभागों से भी नाम नहीं मंगवाए गए थे। पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला हो गया था, कि SMS स्टेडियम में होने वाले समारोह में कर्मचारी, अवसरों का सम्मान नहीं होगा। और कोरोना गाइडलाइन के अनुसार समारोह में पाबंदियां लागू रहेगी।
कोरोना के कारण समारोह का कार्यक्रम छोटा किया गया है। 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र SMS स्टेडियम पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे व परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मोटरसाइकिल शो और घुड़सवारी शो, सेना और पुलिस का बैंडवादन होगा। 10:30 बजे राज्यपाल समारोह स्थल से रवाना हो जाएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव दिनेश कुमार यादव ने बताया कि समारोह में कोरोना गाइडलाइन के कारण हेल्थ प्रोटोकॉल से जुड़ी पाबंदियां लागू रहेगी। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड नहीं होगी। समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बैठने की व्यवस्था रहेगी। मास्क के बिना एंट्री नहीं होगी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)