Home News आज से शुरू हुई शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की प्रक्रिया, आज से ग्रेड सेकंड के टीचर्स कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन-

आज से शुरू हुई शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की प्रक्रिया, आज से ग्रेड सेकंड के टीचर्स कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन-

by marmikdhara
0 comment

राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे टीचर्स ग्रेड सेकंड के ट्रांसफर के लिए आज दोपहर 3 बजे से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैमहेश 3 दिन में सभी टीचर्स को आवेदन करना होगा इसके बाद यह लिंक बंद हो जाएगा खास बात यह है कि सुविधाजनक स्थान पर जाने के लिए आवेदन किया जा सकता है लेकिन जिन टीचर्स को हटाया जाना है उनके आवेदन की जरूरत नहीं है विभाग अपने स्तर पर ही ने दूरस्थ गांव में भेज सकते हैं।
बता दे कि ग्रेड सेकंड के अधिकांश टीचर्स राज्य में ही विषय अध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं। और इन्हीं के ट्रांसफर सबसे पहले करने की तैयारी हो रही है। राज्य भर में डेढ़ लाख से अधिक ग्रेड सेकंड के टीचर हैं। जिनमें हजारों के तबादले अभी हो जाएंगे।

गांव में हर बार की तरह खाली होंगे पद-

हर कोई अपना ट्रांसफर गांव से शहर में चाहता है जबकि शहरी स्कूल्स में पद रिक्त ही नहीं है। ऐसे में दो टीचर्स को एक दूसरे की जगह ट्रांसफर होंगे। इससे पहले भी कई बार ऐसे टीचर्स को हटाकर गांव के टीचर्स को शहर में लगाया गया है। वही कुछ स्कूलों में पहले से रिक्त चल रहे पदो को इस प्रोसेस के बाद भरा जायेगा। वहीं ग्रामीण स्कूल में सब्जेक्ट टीचर्स के पद खाली होने जा रहे हैं। हर बार बड़े स्तर पर ट्रांसफर के बाद ऐसा ही होता है।

इस बार भी रहेगा सिफारिशों का बोलबाला-

टीचर्स ट्रांसफर में हर बार की ततरह इस बार भी सिफारिश का ही बोलबाला रहेगा। यहां तक कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को टारगेट दिया जाता है कि उनके क्षेत्र में इतने टीचर्स का ट्रांसफर करवाने के लिए अपनी लिस्ट दें। उसी लिस्ट को आधार मानकर ट्रांसफर किए जाते हैं। बस इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी होगा।

इस बार भी नहीं बनी ट्रांसफर पॉलिसी-

शिक्षा विभाग पिछले लंबे समय से ट्रांसफर पॉलिसी की बात कर रहा है। लेकिन वह अभी तक नहीं बनी है। इसके प्रस्ताव आज भी विभाग के पास पड़े हैं। लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। ऐसे में टीचर्स को पॉलिसी के बजाय सिफारिश पर हटाया जाता।

अंतिम दिनों में होंगे आदेश-

ग्रेड सेकंड के ट्रांसफर के लिए आवेदन भले ही अभी लिए हैं। लेकिन इसके आधार पर ट्रांसफर रोक हटने के अंतिम दिनों में ही होगी। ऐसे में अगस्त में तब ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी, जब फिर से रोक लग चुकी होगी। न सिर्फ ग्रेड सेकंड बल्कि अन्य टीचर्स के ट्रांसफर भी अंतिम दिनों में होंगे। ताकि टीचर बाद में ज्वाइन करने के लिए मजबूर रहे।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews